Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सबीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 839 अभ्यर्थी सफल

बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 839 अभ्यर्थी सफल

BPSC BHO Exam Result 2024: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 24/2024, कृषि विभाग, बिहार के अंतर्गत ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (प्रखंड उद्यान पदाधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त व 13 अगस्त 2024 को किया था. परीक्षा में कुल 10436 उम्मीदवार शामिल हुए थे. आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इसमें कुल 839 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बीपीएससी ने इस भर्ती के लिए 23 फरवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया. इस भर्ती के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों को भरा जाना है. इसके लिए, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू की गई थी. पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 थी, जिसे विस्तारित करके 24 मार्च किया गया था. हालांकि आयोग ने उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में आवेदन करने की अंतिम तिथि को फिर से आगे बढ़ा दिया था. उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ. आवेदन करने की लास्ट डेट 29 मई 2024 थी.

Advertisement

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है. लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 81 फीसदी से अधिक शिक्षक उत्तीर्ण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments