Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सIDBI SO Recruitment 2024: एसओ भर्ती के लिए 15 सितंबर तक आवेदन...

IDBI SO Recruitment 2024: एसओ भर्ती के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका, नहीं करें विलंब

IDBI SO Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर को आवेदन आमंत्रित किया था. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से ही जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2024 है. ऐसे में, इच्छुक व पात्र अभ्यर्थियों को अब जरा भी विलंब नहीं करना चाहिए. उन्हें वेबसाइट पर जाकर फौरन अप्लाई कर देना चाहिए. इस भर्ती के माध्यम से कुल 56 रिक्तियां भरी जानी हैं.

ये है पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित है. पदों के मुताबिक एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और कार्य अनुभव की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है तो असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड-सी) के लिए न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है. वहीं, मैनेजर (ग्रेड-बी) के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी.

ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी स्क्रीनिंग और ग्रुप डिस्कशन / पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडवर्टाइजमेंट चेक कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन में एंटर करें. यहां करंट ओपनिंग्स सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिए डिटेल एडवर्टाइजमेंट और ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- BPSC Integrated 70th CCE: संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर को, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments