Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: पटना में राजद विधायक की पत्नी के गले से बदमाशों...

Bihar Crime: पटना में राजद विधायक की पत्नी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन खींची

Bihar Crime: पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है. इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं. तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.

थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वहां पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन थी. उससे कुछ दूर निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments