Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC: ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा...

BPSC: ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित

BPSC BHO Exam 2024: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 24/2024, कृषि विभाग, बिहार के अंतर्गत ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (प्रखंड उद्यान पदाधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों को भरा जाना है. इसके लिए, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू की गई थी. पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 थी, जिसे विस्तारित करके 24 मार्च किया गया था. हालांकि आयोग ने उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में आवेदन करने की अंतिम तिथि को फिर से आगे बढ़ा दिया था. उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ. आवेदन करने की लास्ट डेट 29 मई 2024 थी.

बीपीएससी ने जारी की लिखित परीक्षा की तारीख
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त व 13 अगस्त 2024 को संभावित है. प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तिथि में परिवर्तन भी किया जा सकता है. लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

Advertisement

ये है चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Job Interview Tips: ऐसे करें सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी, फॉलो करें ये टिप्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments