Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सLoksabha Election 2024: पप्पू यादव ने भरा निर्दलीय नामांकन, कांग्रेस ने हटाया...

Loksabha Election 2024: पप्पू यादव ने भरा निर्दलीय नामांकन, कांग्रेस ने हटाया ‘हाथ’

Loksabha Election 2024: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट प्रदेश में ‘हॉट सीट’ बन गई है. बुधवार को महागठबंधन में शामिल राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन का पर्चा दाखिल किया तो गुरुवार को अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर चुके पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी नामांकन भरा. अब इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. जदयू ने यहां से फिर संतोष कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक, राजद 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इस समझौते के मुताबिक, पूर्णिया सीट राजद के खाते में है. पूर्णिया सीट से पप्पू यादव ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. हालांकि, कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव के नामांकन में कांग्रेस पार्टी के कोई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचे.

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के बाद पप्पू यादव के सिर से कांग्रेस ने अपना ‘हाथ’ हटा लिया. कांग्रेस ने साफ कर दिया कि महागठबंधन के उम्मीदवार के साथ पार्टी है. हालांकि, कांग्रेस के नेता किसी कार्रवाई की बात नहीं करते हैं. पप्पू यादव के नामांकन भरने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी के बाहर नामांकन दर्ज करने की इजाजत किसी को नहीं है. औरंगाबाद सीट गठबंधन के तहत चली गई. वहां से निखिल कुमार की उम्मीदवारी थी, तो उन्होंने तो नामांकन नहीं भरा.

पार्टी विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि गठबंधन धर्म के तहत कांग्रेस पूर्णिया में राजद के सिंबल पर लड़ने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगी. महागठबंधन में बिहार की सभी 40 सीटों को लेकर बंटवारा हो चुका है और इस बंटवारे के तहत जिस पार्टी को जो-जो सीट मिली है, उन सभी सीटों पर कांग्रेस उन उम्मीदवारों के साथ है. हम गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

दोनों नेता पप्पू यादव पर कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं बोले. इससे पहले, पप्पू यादव ने गुरुवार को पूर्णिया से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पप्पू यादव ने पिछले दिनों अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था. इसके बाद, महागठबंधन के तहत यह सीट राजद के कोटे में चली गई. राजद ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष को लिया निशाने पर, कहा- इनका एजेंडा सिर्फ मोदी का विरोध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments