Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनBSEB 12th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के एडमिट कार्ड...

BSEB 12th Admit Card 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 1 फरवरी से होगी परीक्षा

BSEB 12th Admit Card 2024: पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. बोर्ड ने इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस संबंध में बीएसईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) हैंडल से जानकारी साझा की है.

स्टूडेंट्स अपने शिक्षण संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं एडमिट कार्ड
बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट, seniorsecondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा. प्रिंसिपल द्वारा एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराया जाएगा. अपने शिक्षण संस्थान में जाकर स्टूडेंट्स अपना कॉल लेटर प्राप्त कर सकेंगे.

31 जनवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक किया जाना है. वहीं, छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़ें- ASER 2023: 50 फीसदी से अधिक छात्र गणित के प्रश्न सुलझाने में असमर्थ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments