Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: दुकान में क्यों नहीं रखती सिगरेट? यह कहकर बदमाश ने...

Bihar Crime: दुकान में क्यों नहीं रखती सिगरेट? यह कहकर बदमाश ने मार दी गोली, बच्ची की मौत

Bihar Crime: पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र में एक लड़की को सिगरेट नहीं देने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. सिगरेट नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने दुकान में बैठी लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में सोमवार की रात कुमकुम कुमारी (14) अपने पिताजी की परचून की दुकान पर बैठी थी. बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिगरेट मांगने आए और लड़की द्वारा नहीं दिए जाने से वे नाराज हो गए.

14 वर्षीय कुमकुम अपने पिता की परचून की दुकान पर बैठी थी. इसी बीच वहां कुछ बदमाश आ धमके और लड़की से सिगरेट मांगा. इस पर लड़की ने कहा कि इस दुकान पर सिगरेट नहीं बिकता. यह सुनकर आरोपी गुस्से से लाल हो गया और गाली देते हुए कहा कि सिगरेट क्यों नहीं बेचती? इसके बाद बदमाश ने लड़की को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है. घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पिता बना जल्लाद, 7 साल की बेटी का काट दिया सिर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments