Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमCrime News: मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,...

Crime News: मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 20 करोड़ की रंगदारी

Crime News: मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी मिली है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम न देने पर 66 वर्षीय अंबानी को गोली मारने की धमकी दी गई है.

कंपनी के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में अंबानी और उनके परिवार को कई मौकों पर धमकी दी गई थी. दक्षिण मुंबई में अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया’ को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Begusarai Violence: बेगूसराय बवाल के बाद भड़के गिरिराज सिंह, कहा- नीतीश के इशारे पर हुई पत्थरबाजी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments