Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार के जो युवा 12वीं के बाद आगे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है. राज्य के जो भी युवा इंटरमीडिएट के बाद आगे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें पढ़ने में सहूलियत हो और माता-पिता या अभिभावक पर बोझ डाले बिना वो आगे पढ़ सकें, इसके लिए बिहार सरकार ने प्रावधान किया है कि उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाए. ताकि वो पढ़ें और अपने सपने को सच करें.
बिहार सरकार ने इस दीपावली से पहले छात्रों को एक बड़ा उपहार दिया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (SCC) योजना में ब्याज शून्य कर दिया गया है और लोन चुकाने की अवधि (EMI की समय-सीमा) को भी बढ़ाया गया है. यह घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 सितंबर 2025 को की.
क्या है बदलाव?
अब 12वीं पास छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण पूरी तरह बिना ब्याज मिलेगा. पहले सामान्य छात्रों को इस ऋण पर 4% ब्याज लगता था, जबकि महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज दर दी जाती थी. यह दर अब समाप्त हो गई है.
लोन चुकाने की नई समय सीमा
2 लाख तक के ऋण: अब इसे 84 किस्तों (7 साल) में चुकाया जा सकेगा, पहले यह अवधि 60 किस्तों (5 साल) की थी.
2 लाख से अधिक का ऋण: अब इसे 120 किस्तों (10 साल) में चुकाया जा सकेगा, पहले यह अधिकतम 84 किस्तों का था.
बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 16, 2025
महत्व और असर
कम होगा आर्थिक बोझ: छात्रों और उनके परिवारों पर ब्याज का दबाव खत्म होने से हर महीने चुकानी जाने वाली किस्तें (EMI) कम होंगी.
उच्च शिक्षा का अवसर बढ़ेगा: पढ़ाई बीच में आर्थिक तंगी की वजह से न रुके, इसलिए यह कदम उन युवाओं के लिए प्रेरक है जो आर्थिक रूप से पिछड़े या सीमित संसाधन वाले हैं.
चुनावी माहौल और जनता-कल्याण की पहल: इस तरह की घोषणाएं समय-समय पर होती रही हैं, लेकिन शिक्षा क्षेत्र में ये बदलाव काफी ठोस माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Utility News: आप भी बन सकते हैं ‘जन औषधि केंद्र’ के मालिक, ये है पूरी प्रक्रिया



