Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनIIT JAM 2024 Application: जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट के लिए आज है आवेदन...

IIT JAM 2024 Application: जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख, फौरन करें अप्लाई

IIT JAM 2024 Application: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) द्वारा जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2024) का आयोजन फरवरी माह में किया जाना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2023 से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2023 है. ऐसे में, अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम अवसर है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर फौरन अप्लाई कर दें.

इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 अक्टूबर 2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 8 जनवरी 2024
परीक्षा की तिथि : 11 फरवरी 2024
परिणाम घोषित होने की तिथि : 22 मार्च 2024

आवेदन करने से पहले चेक कर लें इन्फॉर्मेशन ब्रोशर
आवेदन करने से पहले, अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर योग्यता मानदंड को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए. वेबसाइट पर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई है. इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के आईआईटी संस्थानों में दो वर्षीय एमएससी, एमएससी (टेक), एमएससी (रिसर्च), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी डुअल डिग्री व अन्य मास्टर कोर्स सहित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के इंटिग्रेटेड पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाते हैं. संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है.

ये है आवेदन शुल्क
सभी कटेगरी के महिला उम्मीदवारों / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को एक टेस्ट पेपर के लिए 900 रुपये और दो टेस्ट पेपर के लिए 1250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि अन्य सभी कटेगरी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1800 रुपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क और दो पेपर के लिए 2500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क की डिटेल जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर देख सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, jam.iitm.ac.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Register लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें. अब अपने ईमेल आईडी / एनरोलमेंट आईडी / मोबाइल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1275 वैकेंसी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments