Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सराजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं राहुल गांधी- बीजेपी

राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं राहुल गांधी- बीजेपी

Political News: भाजपा ने राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को उन पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं. बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 31 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा है, “राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं राहुल गांधी.”

इस वीडियो में राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुली बनकर सामान उठाने के वीडियो और 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कुलियों से बात करने के वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने कटाक्ष किया, “भैया जी, इनकी प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं है, न चुनाव में न सोच में तो सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए, जनहित में जारी.”

इससे पहले, न्यूज़क्लिक मामले में एक्स पर एक और पोस्ट कर भाजपा ने कांग्रेस, चीन और पाकिस्तान के संबंधों का आरोप लगाते हुए इसे देश विरोधी कनेक्शन भी करार दिया.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने बिहार के जातीय सर्वे को बताया फर्जी, कहा- पिछड़े व अति-पिछड़े समाज के साथ की गई बेईमानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments