Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeक्राइमHonour Killing: दरभंगा में बंद कमरे से लड़की का शव बरामद, ऑनर...

Honour Killing: दरभंगा में बंद कमरे से लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Honour Killing: दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है. लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है. पुलिस इस घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ले का है. आरोप है कि घरवालों ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी और अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए.

मुहल्लेवासियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सोमवार की रात आकर दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया. बताया जाता है कि रात जब सूरज महतो के घर के सदस्य अचानक कहीं जाने लगे तब मुहल्ले वालों को शक हुआ. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सूरज महतो की 16 वर्षीय पुत्री का शव दिखा. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार के लोग नाराज थे.

जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक बेटे के साथ शहर से बाहर रहकर काम करता है. घर में उसकी पत्नी, उसके अन्य दो बेटे और दो बेटियां रहती थीं. अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. उनका कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bhojpur: आरा का मां कौशल्या आई हॉस्पिटल मोतियाबिंद के मरीजों को दे रहा मुफ्त में लेंस लगवाने की सुविधा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments