Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Bhojpur: आरा का मां कौशल्या आई हॉस्पिटल मोतियाबिंद के मरीजों को दे...

Bhojpur: आरा का मां कौशल्या आई हॉस्पिटल मोतियाबिंद के मरीजों को दे रहा मुफ्त में लेंस लगवाने की सुविधा

Cataract Surgery in Arrah: भोजपुर जिले या आसपास के वैसे मरीज जो मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, आरा शहर में शिवगंज, सपना सिनेमा हॉल के पास स्थित मां कौशल्या नेत्रालय एंड हेल्थ हॉस्पिटल मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त में लेंस लगवाने की सुविधा प्रदान कर रहा है. मरीज इस सुविधा का लाभ 2 अक्टूबर तक उठा सकेंगे. इतना ही नहीं, अस्पताल के ओपीडी में 2 अक्टूबर तक निःशुल्क नंबर लगाकर मरीज डॉक्टर से सलाह भी ले सकेंगे.

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के जरिये इलाज कराने की सुविधा
बता दें कि मां कौशल्या नेत्रालय भोजपुर जिले का एकमात्र आई हॉस्पिटल है, जहां मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी इलाज कराने की सुविधा दी जाती है. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक डॉक्यूमेंट को अपने साथ लाना जरूरी है.

मां कौशल्या नेत्रालय को टॉप परफॉर्मिंग हॉस्पिटल का प्राप्त हो चुका है दर्जा
इस अस्पताल को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत टॉप परफॉर्मिंग हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त हो चुका है. 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय, आरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां सिविल सर्जन सुरेश प्रसाद सिंह ने मां कौशल्या नेत्रालय के सीएमडी संतोष चौबे को प्रशंसा प्रमाण पत्र (Appreciation Certificate) देकर सम्मानित किया था. मां कौशल्या नेत्रालय यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला भोजपुर जिला का पहला आई हॉस्पिटल (आंख का अस्पताल) है.

दिल्ली की स्पेशल टीम ने लिया था जायजा
दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निजी अस्पतालों का जायजा लिया था. टॉप परफॉर्मिंग अस्पतालों में मां कौशल्या नेत्रालय (Maa Kaushalya Netralay) का चयन किया गया. इस अस्पताल में अबतक आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 500 मरीजों के आंखों का सफलता पूर्वक उपचार किया जा चुका है. इसके अलावा, हजारों मरीजों के आंखों का सफल ऑपरेशन हुआ है. यह अस्पताल चिकित्सा की नई तकनीकी सुविधाओं से लैस है. सीएमडी संतोष चौबे ने कहा कि हमेशा मरीजों की सेवा में तत्पर रहेंगे और आने वाले समय में अस्पताल को और भी बेहतर बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Heart Health: कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, फॉलो करें ये टिप्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments