Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमनोरंजनसामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती हंसाने और रुलाने वाली फिल्म है LOVE...

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती हंसाने और रुलाने वाली फिल्म है LOVE श्री, फैमिली के साथ ले सकेंगे आनंद

Bhojpuri Film LOVE श्री: आरा: भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार में है. बिहार के बाद सबसे अधिक भोजपुरी फिल्म उत्तर प्रदेश में देखी जाती है. इतना ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा नेपाल में भी अपनी जगह बना चुका है. देश-विदेशों में रहने वाले भोजपुरी के शौकीन जो साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है.

दरअसल, 18 अगस्त 2023 को चंडी स्थान (देवी मंदिर), बगहा में आदि योगी शिवा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म- LOVE श्री का भव्य पूजन मुहूर्त किया गया. ज्योति तिवारी के द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए दर्शकों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी. पूजा मुहूर्त के मौके पर ज्योति तिवारी ने अपनी फिल्म के सभी स्टार कास्ट को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारी फिल्म प्रोडक्शन टीम यूं ही साफ-सुथरी फिल्म बनाते रहेगी.

फिल्म- LOVE श्री में हीरो की मुख्य भूमिका में प्रेम प्रतीक और मुरली शेखर नजर आएंगे और हीरोइन का किरदार निभाया है सपना सिंह व श्वेता शर्मा ने. बता दें कि इस मूवी के डायरेक्टर मयंक उपाध्याय, असिस्टेंट डायरेक्टर प्रवीण मिश्रा, लेखक अविनाश पांडेय हैं. इस पारिवारिक मूवी को अपने गीत दिए हैं अविनाश पांडेय ने. फिल्म के संगीत (म्यूजिक) में रजनीश मिश्रा, बबलू मिश्रा, अविनाश पांडेय और मुरली शेखर का खास योगदान है.

फिल्म में फोटोग्राफी डायरेक्शन सम्राट सिंह ने किया है. कास्ट करने वालों में विनोद मिश्रा, सीपी भट्ट, संजय महानंद, संजू सोलंकी, अविनाश पांडेय, साहिल शेख, प्रशांत मिश्र, अंशु तिवारी, प्रीति, अंजलि और शीला ने अहम योगदान दिया है. असिस्टेंट विमल तिवारी और सूर्या सिंह इस मूवी के प्रमोशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Karachi to Noida: सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म, ऑडिशन शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments