Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBhojpur Crime: हैवानियत! छत पर सो रही 8 साल की बच्ची से...

Bhojpur Crime: हैवानियत! छत पर सो रही 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Bhojpur Crime: आरा: बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता की मां ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी भी नाबालिग है. सदर अस्पताल, आरा में पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. घटना की जानकारी के बाद पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने भी चरपोखरी पहुंच कर मामले की जांच की‌. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और नाबालिग एक्ट के तहत एएफआईआर दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी के घर का छत एक-दूसरे से सटा हुआ है. शुक्रवार की रात जब बच्ची छत पर सोई हुई थी, इसी दौरान आरोपी बच्ची के छत पर आ गया और हैवानियत की हदें पार कर अकेले सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे. जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. शिकायत के बाद चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा फौरन एक्शन में आए. इस बीच, लोगों के सहयोग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी की उम्र करीब 15 वर्ष है.

इधर, पुलिस द्वारा पीड़िता के वस्त्र को जब्त कर उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में भोजपुर में इस तरह की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी जगदीशपुर थाना क्षेत्र में महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Patna Crime: पटना में अपराधी बेलगाम, हर दिन औसतन एक व्यक्ति की हो रही हत्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments