Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: हाल ही में की थी बेटी की शादी, अब प्रेमी संग...

Bihar: हाल ही में की थी बेटी की शादी, अब प्रेमी संग फरार हुई 6 बच्चों की मां

Bihar News: कहते हैं जब इश्क परवान चढ़ता है, तब किसी सामाजिक मर्यादा का भी ख्याल नहीं रहता है. बिहार के कैमूर जिले में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई. एक अधिकारी ने बताया कि उसके पति ने शिकायत दर्ज कराई है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी की है.

भागने के बाद महिला के पति ने भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस अधिकारियों से अपनी पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई. पीड़ित ने एफआईआर में दावा किया कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानता जिसके साथ उसकी पत्नी भाग गई है. महिला का मोबाइल फोन चालू था, लेकिन वह उसके और बच्चों द्वारा की जा रही कॉल रिसीव नहीं कर रही थी.

शिकायत में व्यक्ति ने कहा, कभी-कभी फोन एक पुरुष द्वारा रिसीव किया जाता था और वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता था. भगवानपुर पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा, “FIR दर्ज कर ली गई है और मोबाइल नंबर से लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.”

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- ‘मैं ज्योति की तरह धोखा नहीं दूंगी, वादा करती हूं..’ तब भी नहीं पिघला पति का दिल, छुड़वा दी पत्नी की पढ़ाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments