Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: गोपालगंज में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

Bihar Crime: गोपालगंज में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Gopalganj Murder: बिहार के गोपालगंज में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. मीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के करीबी डॉ. राम इकबाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हत्या के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

शादी समारोह से लौट रहे थे राजद नेता, अपराधियों ने मारी तीन गोली
पुलिस के अनुसार, राजघाट गांव निवासी राम इकबाल यादव रात में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके घर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में राजद नेता को हथुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि राजद नेता को 3 गोलियां लगी थीं.

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं, हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) नरेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. इधर, घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता गांव पहुंच गए हैं. इलाके में तनाव का माहौल है. मृतक सारण प्रमंडल के राजद छात्रसंघ के अध्यक्ष होने के साथ-साथ तेजस्वी यादव के काफी करीबी बताए जाते हैं.

(इनपुट-आईएनएएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: झाड़फूंक के चक्कर में रहता था पिता, 12 साल की बेटी की चढ़ा दी बलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments