Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBhojpur Crime: भोजपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, मुखिया पति को गोलियों...

Bhojpur Crime: भोजपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, मुखिया पति को गोलियों से भूना, मौत

Bhojpur Crime: आरा: भोजपुर जिले में अपराधी बेखौफ हैं. उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सरे बाजार मुखिया पति को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया. बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया है.

मामला कृष्णागढ़ इलाके का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति की हत्या कर दी. कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में आज रविवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक मुखिया पति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक मुखिया पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना (45 वर्ष) कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव निवासी स्व. रामप्रवेश यादव के पुत्र थे. मृतक के शरीर पर पांच जगह गोलियों के निशान मिले हैं. मृतक पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति थे.

घटना को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया. इस वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया. घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि महेंद्र यादव अपने गांव से बाइक पर सवार होकर सरैया बाजार गए थे. इसी बीच, सरे बाजार हथियारबंद बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. इसके बाद, बाजार में अफरातफरी मच गई.

वारदात की सूचना मिलने पर कृष्णागढ़ और मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. एसपी प्रमोद कुमार यादव के आदेश पर डीआईयू टीम भी घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, सिपाही को लगी गोली, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments