Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: माइनिंग इंस्पेक्टर्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देगी बिहार सरकार

Bihar News: माइनिंग इंस्पेक्टर्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देगी बिहार सरकार

Bihar News: पटना: बिहटा में अवैध रेत खनन माफियाओं द्वारा दो महिला खदान निरीक्षकों समेत तीन खनन अधिकारियों पर क्रूर हमले के कुछ दिनों बाद खनन एवं भूगर्भ विभाग ने भविष्य में ऐसे हमलों से निपटने के लिए अपने अधिकारियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है. विभाग ने पटना जिले के बिहटा प्रखंड में पिछले महीने अवैध खनन की एक जांच अभियान के दौरान कथित खनन माफियाओं से निपटने के लिए दो महिला निरीक्षकों अमेया कुमारी और सैय्यद फरहीन को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-खनन आयुक्त हरजोत कौर बमराह ने शुक्रवार को कहा, ‘बिहटा में हुई घटना के बाद विभाग ने अब अधिकारियों को दो सप्ताह का हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है. जिसमें लगभग 30 महिला अधिकारियों और सभी 90 निरीक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा.’ बमराह ने कहा कि राज्य सरकार के मद्य निषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में खनन अधिकारियों को शस्त्र प्रशिक्षण और बल कमांडिंग कौशल प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

गौरतलब है कि पिछल महीने 17 अप्रैल को पटना के बिहटा प्रखंड में अवैध रेत खनन में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों के एक समूह ने दो महिला खदान निरीक्षकों सहित खनन अधिकारियों की एक टीम पर हमला कर दिया था. इस घटना में तीन अधिकारी और कई कांस्टेबल घायल हो गए थे. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोगों का एक समूह महिला अधिकारियों के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा था.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

यह भी पढ़ें- Caste Census in Bihar: जातीय जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग, यह होकर ही रहेगी- लालू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments