Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeक्राइमBank Loot: बिहार में अपराधी बेखौफ! जमुई SBI से 16 लाख की...

Bank Loot: बिहार में अपराधी बेखौफ! जमुई SBI से 16 लाख की लूट

Bank Loot in Jamui: जमुई: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम सीमा पर है. बेखौफ बदमाशों ने राज्य में एक बार फिर से बैंक डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला जमुई के एसबीआई शाखा का है. जिले के चकाई बाजार स्थित एसबीआई ब्रांच से हथियारबंद अपराधियों ने 12 लाख का सोना सहित 16 लाख लूट लिए.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही 2 बाइक पर सवार 5 की संख्या में आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने पहले तो चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद, लॉकर खुलवाकर उसमें रखे 12 लाख का गोल्ड सहित 16 लाख लूट लिए.

घटना को अंजाम देने बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए. इधर, घटना की जैसे ही सूचना मिली, चकाई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. बैंक के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है.

यह भी पढ़ें- UP Crime: मानसिक रूप से बीमार था बेटा, पिता ने तांत्रिक की सलाह पर दे दी चचेरे भाई की बलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments