Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशAkanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में भोजपुरी गायक समर...

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में भोजपुरी गायक समर सिंह गिरफ्तार

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में यूपी पुलिस ने उसके को-स्टार समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. समर सिंह को शुक्रवार सुबह राजनगर स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी से गिरफ्तार किया गया. आकांक्षा 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थीं.

एफआईआर में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर बेटी को परेशान करने और इतना बड़ा कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. इससे पहले, वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद दो भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

26 मार्च को एक्ट्रेस के मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं और उन्हें रोते हुए देखा गया था. मृतक एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने 27 मार्च को भोजपुरी गायकों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि आकांक्षा ने समर के साथ तीन साल तक काम किया, लेकिन उसने उसे एक पैसा नहीं दिया.

एक्ट्रेस की मां ने एफआईआ्रर में कहा, समर पर उसके 3 करोड़ रुपये बकाया थे और जब आकांक्षा इसके लिए कहती, तो समर उसे प्रताड़ित करता और उसकी पिटाई करता था. जब भी वह अन्य कलाकारों के साथ काम करने की कोशिश करती थी, तो वह उसे परेशान करता था.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: प्रेमी के बिना मंजूर नहीं था रहना, शादी के 4 दिन बाद ससुराल से फरार हुई प्रेमिका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments