Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Ara: रामनवमी जुलूस में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के सामने लगे मुर्दाबाद...

Ara: रामनवमी जुलूस में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे, जमकर चले लात-घूंसे

Ara News: केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह को आरा में विरोध का सामना करना पड़ा. आरके सिंह रामनवमी की शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, जहां भीड़ में कुछ युवाओं ने आरके सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद, मंत्री के समर्थकों और विरोधियों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान वहां जमकर लात-घूंसे चले. ऐसे में, वहां भगदड़ की स्थिति हो गई. इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं.

यह घटना तब हुई जब कुछ युवकों ने, जो भाजपा के सदस्य भी कहे जाते हैं, आरके सिंह मुदार्बाद के नारे लगाए. उन्होंने अपने इलाके में एक सड़क बनाने की मांग की थी. इस पर आरके सिंह के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगा और फिर बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

आरके सिंह आरा से सांसद हैं और सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारी भी बीजेपी के समर्थक थे. घायलों में एक पवन कुमार ने कहा- कुछ लोग मोहल्ले में सड़क निर्माण को लेकर विरोध कर रहे थे. मैं भी वहां मौजूद था. मैं शहर के हिंदू जागरण मंच का संयोजक हूं. विरोध के दौरान भगवा झंडा सड़क पर गिर गया और मैं उसे उठाने की कोशिश कर रहा था. एक व्यक्ति ने झंडे पर अपना पैर रख दिया. जब मैंने उनसे पैर हटाने को कहा तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- राष्ट्रगान अपमान मामला : ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट का राहत देने से इनकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments