Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: प्रेमी के बिना मंजूर नहीं था रहना, शादी के 4 दिन...

Bihar: प्रेमी के बिना मंजूर नहीं था रहना, शादी के 4 दिन बाद ससुराल से फरार हुई प्रेमिका

Madhubani News: कहते हैं जब इश्क परवान चढ़ता है, तब न तो जाति-धर्म देखता है, न ही ऊंच-नीच और न ही किसी सामाजिक मर्यादा का ख्याल रहता है. प्रेमी जोड़े पूरी दुनिया को भुलाकर साथ जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं. ऐसा ही एक मामला मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के बासुकी बिहारी उतरी में देखने को मिला. यहां एक युवती विभा कुमारी अपनी शादी के चार दिन बाद ही अपने ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई.

लड़की की शादी मार्च के तीसरे सप्ताह में हुई थी. लेकिन वह अपने पति को छोड़कर चार दिन में ही अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. लड़की ने अपनी शादी के दिन ही घर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली. शादी के बाद लड़की के घरवालों ने उसे खुशी-खुशी ससुराल विदा कर दिया.

विभा अपने ससुराल जाने के चार दिन बाद ही सबकी नजरों से छिपकर वहां से फरार हो गई और भागकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. उधर, पंचायत बिठा कर विभा के पति के साथ उसकी छोटी बहन का विवाह करा दिया गया.

इधर, विभा ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द ठान ली. इसके बाद, पूरे समाज की सहमति से विभा की शादी गौड़ी साह के 22 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार साह के साथ मंदिर में करा दी गई. इस अंतर्जातीय विवाह के संपन्न होने के बाद पूरे समाज ने जोड़ों को खुशी-खुशी आशीर्वाद दिया.

प्रेमिका विभा और प्रेमी कमलेश के बीच पिछल कई सालों से प्रेम संबंध था. लेकिन लड़की के परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी कहीं और करा दी. मगर विभा को अपने प्रेमी के बिना रहना मंजूर नहीं था और वह भागकर उसके घर पहुंच गई. इसके बाद, लड़के के घरवालों ने पूरे समाज की सहमति से उसकी शादी करवा दी. इस शादी में गांव के मुखिया, सरपंच सहित गांव के अन्य लोग भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, फैंस को लगा बड़ा झटका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments