Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: तीन बच्चों सहित गर्भवती महिला की तालाब में डूबने से...

Bihar News: तीन बच्चों सहित गर्भवती महिला की तालाब में डूबने से मौत, आत्महत्या की आशंका

Bihar News: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है. कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शाहपुर पंचायत के शाहबाजपुर गांव में पशुओं का चारा लाने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ. शुक्रवार को सभी शवों को तालाब से निकाल लिया गया है.

बताया जा रहा है कि महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चारा लाने गई थी, इसी दौरान यह घटना घटी. शाहपुर पंचायत के मुखिया मिथिलेश पासवान ने कहा कि महिला काफी गरीब थी और किसी तरह अपना गुजर-बसर करती थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि घास काटने गई महिला फिसल गई और तालाब में डूब गई.

मृतकों में रीमा देवी और उसके तीन बच्चे ऋचा कुमारी, राधिका कुमारी और प्रीति उर्फ रोशनी कुमारी शामिल हैं. मृतका का पति भीम रजक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और अभी वर्तमान में उसके पैर की हड्डी टूटी हुई है. मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के डीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bhojpur: मां कौशल्या नेत्रालय को मिला टॉप परफॉर्मिंग हॉस्पिटल का दर्जा, सिविल सर्जन ने दिया सर्टिफिकेट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments