Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यदिल्लीDelhi News: क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस...

Delhi News: क्रिकेटरों की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi News: नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेटरों विराट कोहली और एम.एस. धोनी की बेटियों पर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मालीवाल ने ट्विटर पर प्राथमिकी की प्रति साझा की है.

मालीवाल ने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे नोटिस के बाद, दिल्ली पुलिस ने कोहली और धोनी की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणियों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.”

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वे सलाखों के पीछे होंगे. इससे पहले, स्वाति मालीवाल ने पुलिस से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- UP News: मायावती की मांग, छोटे-बड़े सभी चुनाव मतपत्रों से ही कराए जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments