Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: बक्सर में ग्रामीणों का बवाल, पुलिस की कार्रवाई से उग्र...

Bihar News: बक्सर में ग्रामीणों का बवाल, पुलिस की कार्रवाई से उग्र हुए किसान, तोड़फोड़ कर वाहन फूंके

Bihar News: बक्सर: बिहार के बक्सर जिला का चौसा स्थित निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना क्षेत्र बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों (किसानों) ने परियोजना स्थल के मुख्य गेट पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ कर आगजनी की. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात को घरों में घुस गई और जमकर मारपीट करने लगी. इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं.

पुलिस के मुताबिक, बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना को लेकर कंपनी जमीनों का अधिग्रहण कर रही थी. इसी अधिग्रहण को लेकर किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा की मांग रहे हैं. ग्रामीण पिछले साल अक्टूबर महीने से शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे हैं. इसी बीच, आरोप है कि मंगलवार की देर रात पुलिस की एक टीम बनारपुर गांव के कई घरों में घुस गई और लोगों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा.

अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह परियोजना स्थल गेट पर धावा बोल दिया. इस दौरान गेट में आग लगा दी और वाहन फूंक दिए. बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी गोरख राम ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस रवाना कर दी गई है और स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच, किसानों द्वारा पुलिस पर भी हमले की खबर आ रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में शराब छिपाने का गजब तरीका! बीच सड़क में ही बना रखा था तहखाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments