Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारMotihari Chimney Blast: मोतिहारी चिमनी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख,...

Motihari Chimney Blast: मोतिहारी चिमनी हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Motihari Chimney Blast: बिहार के मोतिहारी में ईंट भट्टे पर हुए चिमनी हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपना शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री ने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मुआवजे की भी घोषणा की है.

नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में ईंट भट्टे पर हुए चिमनी हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है.

प्रधानमंत्री की तरफ से मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा गया है, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 5 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं, इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने भी शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को यह क्षति सहन करने की शक्ति दें. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी घायलों को अच्छा इलाज मिले.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स, BJP का महागठबंधन पर अटैक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments