Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC 68th Prelims Application: बीपीएससी ने जारी की आवेदन से संबंधित जरूरी...

BPSC 68th Prelims Application: बीपीएससी ने जारी की आवेदन से संबंधित जरूरी सूचना, अभ्यर्थी करें चेक

BPSC 68th Prelims Application: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है. अब आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जिसमें कहा गया है कि मेंटेनेंस वर्क के कारण 24 दिसंबर को 9:30 PM से 25 दिसंबर को 4:30 AM तक सर्वर बीजी रहेगा. जिसकी वजह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बाधित रहेगी. अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निर्धारित तिथि/अवधि से पूर्व या बाद में भर सकते हैं.

जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 281 पदों को भरा जाना है. नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों की श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है.

ये है योग्यता मानदंड
68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. वहीं, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्ष, 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार की जाएगी.

यहां चेक करें चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, 68th CCE के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई जानकारी भर कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद, अपने यूजरनेम और पासवर्ड के जरिये लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- YouTube की बड़ी कार्रवाई! फेक न्यूज फैला रहे 3 चैनलों को हटाया, सरकार ने रोक लगाने के दिए थे निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments