Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बिहार में शराब कारोबारियों को नहीं है कोई खौफ, पुलिस...

Bihar Crime: बिहार में शराब कारोबारियों को नहीं है कोई खौफ, पुलिस टीम पर किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है. इस बीच, पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने गई उत्पाद विभाग और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की एक टीम मंगलवार को शराब कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर छापेमारी करने धांगरा टोली गई थी. इस दौरान महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया. घटना में उत्पाद विभाग के कुछ कर्मी घायल हो गए, वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

उत्पाद विभाग की सहायक निरीक्षक ममता कुमारी ने बताया कि इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है. पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है. इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Fraud: बिहार में लोन देने के नाम पर 5 करोड़ से अधिक की ठगी, धोनी की तस्वीर का करते थे इस्तेमाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments