Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलJ&K: सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकवादियों को भेजा जहन्नुम, कश्मीरी पंडितों...

J&K: सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकवादियों को भेजा जहन्नुम, कश्मीरी पंडितों की हत्या का लिया बदला

J&K: Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar e Taiba) के 3 आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि 3 में से 2 आतंकवादियों की पहचान हो गई है और वे आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे.

विजय कुमार ने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान लतीफ लोन के तौर पर हुई है, जो कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) पुरान कृष्ण भट्ट की हत्या में कथित तौर पर शामिल था. वहीं, दूसरे आतंकवादी की पहचान उमेर नज़ीर के तौर पर हुई है जो नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में कथित तौर पर शामिल था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां के जैनपुरा इलाके के मुंझ मार्ग में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जो बाद में एक मुठभेड़ (Encounter) में तब्दील हो गया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए. मौके से एक एके-47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद हुई है.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- Delhi: सार्वजनिक स्थानों पर भगवान की तस्वीर लगाने के खिलाफ याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments