Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमRajasthan Crime: पुलिस ने जिस पुरुष को रेप के आरोप में किया...

Rajasthan Crime: पुलिस ने जिस पुरुष को रेप के आरोप में किया गिरफ्तार वो निकली महिला, जानिए मामला

Rajasthan Crime: राजस्थान के सिरोही जिले में बलात्कार का आरोपी व्यक्ति, पुरुष के भेष में एक महिला निकली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला थाना की थाना प्रभारी माया पंडित ने बताया कि 28 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था कि शंकर नाम के एक आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है.

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर 5 दिसंबर को थाने ले आई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पुरुष नहीं, बल्कि पुरुष के भेष में रहने वाली महिला है. इसके बाद मेडिकल जांच की गई, जिसमें पुष्टि हुई कि आरोपी महिला है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर रेप का आरोप झूठा पाया गया, लेकिन उस पर अपहरण का भी आरोप लगाया गया था, इसलिए उसे संबंधित धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पति द्वारा छोड़े जाने के बाद वह रोजी-रोटी कमाने के लिए इस तरह पुरुष के भेष में रहने लगी.

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- बिहार शराब कांड पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments