Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी...

BPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

BPSC Drug Inspector Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 09/2022 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में अधिसूचना जारी की थी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 पदों को भरा जाना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2022 है. ऐसे में, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अब एक पल की भी देरी नहीं करनी चाहिए. अभ्यर्थी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यहां चेक करें योग्यता मानदंड
ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है, या क्लीनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता सहित मेडिसिन (चिकित्सा विज्ञान) की डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ये है आयु सीमा
जहां तक उम्मीदवार की आयु सीमा की बात है तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार होगी.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप आयोग के स्तर से होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. परीक्षा का पैटर्न चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- BSSC: तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, अभ्यर्थी करें चेक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments