Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: सीएम नीतीश का BJP पर बड़ा हमला, कहा- भाजपा ने...

Bihar Politics: सीएम नीतीश का BJP पर बड़ा हमला, कहा- भाजपा ने 2020 चुनाव में JDU के खिलाफ रची थी साजिश

Bihar Politics: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद जदयू के खिलाफ काम करने और उसके उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. नीतीश ने फिर कहा कि यदि भाजपा का विरोध करने वाली पार्टियां एक साथ आने पर सहमत होती हैं, तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘भारी बहुमत’ से जीत सकते हैं.

जदयू नेता ने अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी का नाम लिए बगैर कहा, “उन्हें (भाजपा को) याद दिलाना चाहिए कि हमारी पार्टी को इससे पहले, 2005 या 2010 के विधानसभा चुनावों में इतनी कम सीटें नहीं मिली थीं. 2020 में, हमें नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने की कोशिश की.” उन्होंने कहा कि वह फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”लेकिन बिहार को (केंद्र की भाजपा सरकार से) कुछ नहीं मिल रहा था. विशेष दर्जे की मांग नहीं मानी गई. वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) उस राज्य से ताल्लुक रखते हैं जो ब्रिटिश शासन के समय से समृद्ध रहा है. गरीब राज्यों का विकास किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता.” कुमार ने कहा, “मैं कहता हूं कि यदि उनका (भाजपा का) विरोध करने वाली सभी पार्टियां एक साथ आ जाएं तो ऐसा समूह भारी बहुमत का आश्वासन दे सकता है, लेकिन गेंद ऐसे सभी दलों के पाले में है. मैं इसे साकार करने की कोशिश करता रहूंगा.”

(इनपुट:पीटीआई-भाषा)

ये भी पढ़ें- Vande Bharat: नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments