Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 16 दिसंबर तक...

BPSC Recruitment 2022: ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन का मौका

BPSC Drug Inspector Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 09/2022 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2022 है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ये है योग्यता मानदंड
ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, या क्लीनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता सहित मेडिसिन (चिकित्सा विज्ञान) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई करने के पात्र हैं. शैक्षिक योग्यता व अनुभव की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

यहां चेक करें आयु सीमा
जहां तक अभ्यर्थी की आयु सीमा की बात है तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार होगी.

ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप आयोग के स्तर से होगा. फाइनल मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. एग्जाम पैटर्न चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बिहार में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट की 100 वैकेंसी, आवेदन शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments