Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यगुजरातPM मोदी ने कहा- विकास के एजेंडे के कारण BJP लोगों की...

PM मोदी ने कहा- विकास के एजेंडे के कारण BJP लोगों की पहली पसंद, रोड शो का वीडियो किया शेयर

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत और इस बार उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत के लिए प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बीजेपी अपने विकास के एजेंडे के कारण लोगों की पसंद है. बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं और जनसभाएं कर रहे हैं. पीएम मोदी सोमवार को गुजरात के भावनगर, कच्छ, जामनगर और राजकोट में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे.

इससे पहले, सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार के अपने एक रोड शो का वीडियो ट्वीट कर दावा किया कि बीजेपी अपने विकास के एजेंडे की वजह से लोगों की पसंद है. रविवार को सूरत में हुए अपने रोड शो का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, सूरत में एक अविस्मरणीय शाम! यह कल की हाइलाइट्स है. हमारे विकास के एजेंडे के कारण भाजपा लोगों की पहली चॉइस है.

नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए लगातार प्रचार, रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं. वे विकास के एजेंडे पर गुजरात के मतदाताओं का समर्थन मांग रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि यह विधानसभा चुनाव सिर्फ मुख्यमंत्री या मंत्री चुनने का नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों के लिए गुजरात का भविष्य तय करने का चुनाव है. आतंकवाद, बम विस्फोट और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए वह विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर भी निशाना साध रहे हैं.

नरेंद्र मोदी विशेष रूप से गुजरात के उन युवाओं को अतीत के गुजरात की याद दिलाकर सावधान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका जन्म 1995 के बाद यानी पहली बार गुजरात में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने के बाद हुआ है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में मंदिर बनाने को लेकर सियासत, BJP-JDU आमने-सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments