Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Drug Inspector Recruitment 2022: बीपीएससी ने निकाली ड्रग इंस्पेक्टर की वैकेंसी,...

BPSC Drug Inspector Recruitment 2022: बीपीएससी ने निकाली ड्रग इंस्पेक्टर की वैकेंसी, आवेदन 25 नवंबर से

BPSC Drug Inspector Recruitment 2022: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या- 09/2022 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 पदों को भरा जाना है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2022 से शुरू की जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2022 है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.

यहां चेक करें शैक्षिक योग्यता
ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, या क्लीनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता सहित मेडिसिन (चिकित्सा विज्ञान) की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता व अनुभव की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये है आयु सीमा
जहां तक उम्मीदवार की आयु सीमा की बात है तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों का मेडिकल चेकअप आयोग के स्तर से किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. परीक्षा पैटर्न चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बिहार में सीनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट की 100 वैकेंसी, आवेदन शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments