Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली घटना, सनकी शख्स ने...

Bihar Crime: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली घटना, सनकी शख्स ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों को काटा

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे पति ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और अपनी पत्नी पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी पति फरार बताया जा रहा है. महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नेपाल का रहने वाला रोशन कुमार अपनी पत्नी को मायके छोड़ने कहकर घर से निकला. कहा जा रहा है कि रोशन अपने ससुराल सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव नहीं जाकर डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव पहुंच गया. इसी दौरान बरहरवा गांव के समीप सड़क पर दोनों बच्चों को पटक दिया और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. उसने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से वार किया, लेकिन उसके शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुट गए और उसकी जान बच गई.

घटना की सूचना मिलते ही डुमरा के थाना प्रभारी जन्मेजय राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि सनकी पति ने अपने दो मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की हत्या की नियत से धारदार हथियार से काट दिया. वहीं, तीनों को जलाने की नियत से पुआल में आग लगा दी. राय ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मृत दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में आधार कार्ड से होगी शराबियों की पहचान, दूसरी बार पकड़े जाने पर होगी जेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments