Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरBSSC 3rd Graduate Level Exam 2022: आयोग ने बदली प्रारंभिक परीक्षा की...

BSSC 3rd Graduate Level Exam 2022: आयोग ने बदली प्रारंभिक परीक्षा की तारीख, चेक करें अपडेट

BSSC 3rd Graduate Level Exam 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके लिए आवश्यक खबर है. आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. जिसमें कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 23 दिसंबर और 24 दिसंबर 2022 को किया जाएगा. इससे पहले, 9 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया था कि प्रारंभिक परीक्षा 26 व 27 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. लेकिन अब नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है.

रिजल्ट डेट पर ये है अपडेट
पूर्व सूचना के तहत उम्मीदवारों को जानकारी दी गई थी कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम वर्ष 2023 में 20 से 30 जनवरी तक घोषित किए जाने की संभावना है. हालांकि, परीक्षा की तारीख आगे बढ़ जाने के कारण रिजल्ट घोषित होने की तिथि भी आगे बढ़ सकती है. नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

मार्च 2023 में ली जाएगी मुख्य परीक्षा
वेबसाइट पर जारी पूर्व नोटिस के मुताबिक, मुख्य परीक्षा के लिए फरवरी 2023 में आवेदन आमंत्रित किए जाने की संभावना है. जबकि मार्च 2023 में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके नतीजे अप्रैल 2023 में घोषित किए जाएंगे. जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिस चेक कर सकते हैं.

14 अप्रैल से 1 जून तक लिए गए थे आवेदन
गौरतलब है कि BSSC 3rd Graduate Level Exam 2022 के तहत प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख 14 अप्रैल से 30 मई 2022 निर्धारित थी. वहीं, 1 जून 2022 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर कर फाइनल सबमिट करने का समय दिया गया था. आयोग ने 22 से 29 जुलाई तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया था.

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बिहार प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 दिसंबर तक मौका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments