Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरBPSC 67th Result 2022: आज किसी भी समय घोषित होंगे प्रारंभिक परीक्षा...

BPSC 67th Result 2022: आज किसी भी समय घोषित होंगे प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

BPSC 67 Prelims Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आज, मंगलवार को घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे. इससे पहले, आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी की थी. प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आज उनका इंतजार किसी भी समय समाप्त हो जाएगा. इस बार BPSC PT में शामिल होने के लिए 6 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जबकि लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

इन स्टेप से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
BPSC 67th Prelims Result 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. फिर एक नया पेज ओपन होगा. यहां प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार मेरिट लिस्ट (Merit List) उपलब्ध होगी.

रिजल्ट के साथ ही जारी होगी फाइनल ‘आंसर की’
यदि पिछले बार के परिणाम को देखा जाए तो बीपीएससी ने 66वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ ही फाइनल ‘आंसर की’ भी जारी की थी. ऐसे में, इस बार भी पूरी संभावना है कि प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ ही फाइनल ‘आंसर की’ (Final Answer Key) भी जारी होगी. हालांकि, आयोग ने फाइनल ‘आंसर की’ के संबंध में अबतक कोई सूचना नहीं दी है.

दिसंबर में होगी मुख्य परीक्षा
बीपीएससी के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 67वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2022 को किया जाएगा. इसके परिणाम की घोषणा 14 मार्च 2023 को की जाएगी. इंटरव्यू का आयोजन 29 मार्च 2023 को होगा. फाइनल रिजल्ट 28 मई 2023 को जारी होगा. इस भर्ती के माध्यम से कुल 802 पदों को भरा जाना है.

ये भी पढ़ें- भारत की पहली वायुमंडलीय प्रयोगशाला से होगा जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए डेटा कलेक्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments