Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeनेशनलBJP का केजरीवाल पर निशाना, संबित पात्रा ने कहा- राम मंदिर का...

BJP का केजरीवाल पर निशाना, संबित पात्रा ने कहा- राम मंदिर का विरोध करने वाले वोट के लिए कर रहे ढ़ोंग

BJP Target Arvind Kejriwal: भाजपा ने भविष्य में छपने वाले नए नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने के दिल्ली के मुख्यमंत्री की मांग को यूटर्न बताते हुए आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अब वोट के लिए ढ़ोंग कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले केजरीवाल दीपावली मनाने वाले लोगों को प्रेस कांफ्रेंस कर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे और आज वो लक्ष्मी जी और गणेश जी की बात कर रहे हैं. उन्होंने दीपावली को लक्ष्मी जी और गणेश जी का त्योहार बताते हुए कहा कि पहले यह त्योहार मनाने वालों को जेल भेजने की धमकी देने वाले केजरीवाल किस तरह से यूटर्न ले रहे हैं, यह सब देख रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल को हिंदू विरोधी बताते हुए पात्रा ने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जो अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे. हिंदुओं के पवित्र प्रतीक चिन्ह को झाड़ू से मार रहे थे. हिंदू विरोधी फोटो ट्वीट कर रहे थे. कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म का मजाक उड़ा रहे थे और जिन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहने वाले राजेंद्र पाल गौतम को अभी तक पार्टी से बाहर नहीं निकाला है और वो आज भी आम आदमी पार्टी का विधायक है, आज वही केजरीवाल स्वांग कर रहे हैं, वोट के लिए ढ़ोंग कर रहे हैं.

पात्रा ने केजरीवाल का जवाब देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भारत पर है और हमेशा रहेगा. आज भारत दुनिया की सबसे बेहतर और शानदार अर्थव्यवस्था है. भाजपा प्रवक्ता ने घोटालों को लेकर दिल्ली सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मां लक्ष्मी और गणेश जी केजरीवाल को शराब घोटालों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड, PM मोदी से की भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की अपील

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments