Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBihar Civil Court Recruitment 2022: 7692 पदों के लिए आवेदन की लास्ट...

Bihar Civil Court Recruitment 2022: 7692 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई

Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के अलर्ट. राज्य के सिविल कोर्ट में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया गया था. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर से जारी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है. ऐसे में, जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अबतक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें अब एक पल की भी देरी नहीं करनी चाहिए. इस भर्ती के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-सह-गवाही लेखक और चपरासी/अर्दली के 7692 पदों को भरा जाना है.

ये है वैकेंसी डिटेल्स
क्लर्क: 3325 पद
स्टेनोग्राफर: 1562 पद
कोर्ट रीडर-सह-गवाही लेखक: 1132 पद
चपरासी/अर्दली: 1673 पद

ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है डिटेल नोटिफिकेशन
बता दें कि शुरू में इस भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notification) जारी की गई थी. ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन 16 सितंबर को जारी किया गया. उम्मीदवार पटना सिविल कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट, districts.ecourts.gov.in/patna पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के माध्यम से योग्यता मानदंड, चयन प्रक्रिया सहित भर्ती संबंधी अन्य सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, districts.ecourts.gov.in/patna पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Latest Announcements सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया टैब ओपन किया जाएगा. यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विज्ञापन में दिए गए सभी शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- BPSC 68th Notification: यहां जानें कब आएगा बीपीएससी 68वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments