Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलमहंगाई का एक और झटका! आज से बढ़े CNG और PNG के...

महंगाई का एक और झटका! आज से बढ़े CNG और PNG के दाम, चेक करें नई कीमतें

CNG and PNG Prices: राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में शनिवार को 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. केंद्र सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से प्राकृतिक गैस के दाम में 40 फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की वेबसाइट पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक, 3 रुपये की वृद्धि के साथ दिल्ली में CNG की कीमत 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

PNG की कीमत अब 53.59 रुपये प्रति एससीएम
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में PNG के दाम अब 50.59 रुपये प्रति एससीएम (मानक घन मीटर) से बढ़कर 53.59 रुपये प्रति एससीएम हो गए हैं. दिल्ली में 7 मार्च 2022 से लेकर अब तक सीएनजी की कीमतों में 14 बार में 22.60 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की जा चुकी है. आखिरी बार 21 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए थे. ‘

इन शहरों में भी बढ़ी CNG और PNG की कीमतें
अप्रैल 2021 से लेकर अब तक दिल्ली में सीएनजी की कीमत 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाई जा चुकी है. वहीं, पीएनजी की बात करें तो अगस्त 2021 से लेकर अब तक इसके दाम में दस बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. उक्त अवधि में पीएनजी के दाम में 29.93 रुपये प्रति एससीएम का इजाफा किया जा चुका है. आईजीएल ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर और राजस्थान के अजमेर जैसे अन्य शहरों में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि की गई है.

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- Milk Price Hike: बिहार में महंगा हुआ दूध, सुधा मिल्क की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments