Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeक्राइमMob Lynching in Katihar: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने...

Mob Lynching in Katihar: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Katihar Mob Lynching: बिहार के कटिहार जिले (Katihar District) के हसनगंज थाना क्षेत्र में कथित तौर पर नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हसनगंज से सटे बाजार में 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने पास के ही 28 वर्षीय मोहम्मद सागीर को पकड़ लिया.

आरोपी को एक पेड़ में बांधकर लाठी डंडे से की गई पिटाई
भीड़ ने आरोपी को एक पेड़ में बांधकर लाठी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि भीड़ ने उसकी तब तक पिटाई की जब तक उसकी हालत नाजुक नहीं हो गई. इसके बाद जब इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और लोगों के चंगुल से सागीर को निकालकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां आरोपी की मौत हो गई.

आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर किया था दुष्कर्म
सागीर पर आरोप है कि वह अपने पड़ोस की बच्ची को देर रात घर से उठा कर बहला-फुसलाकर बाजार से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया. हसनगंज के थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल ने बताया कि दोनो पक्षों से अलग-अलग लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. नाबालिग पीड़िता (Minor Victim) के घर के लोग उसे लेकर फरार हो गए हैं. पीड़िता की मां के लिखित बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

आपके लिए सवाल: कानून को अपने हाथ में लेकर दुष्कर्म के आरोपी को पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने सजा दी. ऐसा करके उन्होंने सही किया या गलत? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर पोस्ट करें.

ये भी पढ़ें- Tiger Killed Girl: घर में सो रही लड़की को खींच कर ले गया आदमखोर बाघ, खेत में शव छोड़कर भागा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments