Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारPatna Gang Rape: पिस्टल के दम पर गायिका से गैंगरेप, कहा-शोर मचाई...

Patna Gang Rape: पिस्टल के दम पर गायिका से गैंगरेप, कहा-शोर मचाई तो मार देंगे गोली, सभी आरोपी गिरफ्तार

Patna: पटना के स्टूडियो में एक गायिका के साथ गैंगरेप (Gang Rape) करने का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. बताया जा रहा है कि सिंगर को तीन युवकों ने गाना गाने के लिए बुलाया और फिर पिस्टल के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के ज्योति पथ में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार सिन्हा, टिंटू कुमार और प्रमोद कुमार उर्फ ​​कारू शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि 28 वर्षीय गायिका को संजीव के घर में धोखे से बुला कर दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और तीन गोलियां बरामद की है.

<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4004035572393934″
crossorigin=”anonymous”></script>
<ins class=”adsbygoogle”
style=”display:block; text-align:center;”
data-ad-layout=”in-article”
data-ad-format=”fluid”
data-ad-client=”ca-pub-4004035572393934″
data-ad-slot=”8018407150″></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>

शोर मचाने पर गोली मारने की दी धमकी
बता दें कि पीड़ित गायिका मूल रूप से जहानाबाद की रहने वाली है. फिलहाल वह पटना में रह रही है. गायिका ने बताया कि उसे स्टूडियो में गाना गाने के नाम पर बुलाया गया था. सिंगर पहले से ही एक आरोपी टिंटू से परिचित थी. जब वह ज्योति पथ पर आरोपी के घर पहुंची तो वहां परिचित आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया. फिर तीनों ने गायिका के साथ गैंगरेप किया. वहीं, जब गायिका ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने पिस्टल दिखा कर कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे.

पीड़िता ने खुद को कमरे में किया बंद
आरोपियों के जाने के बाद गायिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. सिंगर ने अंदर से दरवाजा लॉक कर पुलिस को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी. सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद शनिवार की अहले सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने गायिका को कमरे से बाहर निकाला. गायिका ने पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने में जुटी पुलिस
बता दें कि पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया है. इधर, इस मामले में SSP डॉ. मानवजीत सिंह ढ़िल्लो ने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों के पास से आर्म्स भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) कराएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments