Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारIndian Railway: रोहतास में मालगाड़ी के 20 डिब्बे हुए बेपटरी, ट्रेनों का...

Indian Railway: रोहतास में मालगाड़ी के 20 डिब्बे हुए बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

पटना: दीनदायल उपाध्याय (डीडीयू)-गया रेल मार्ग पर बिहार के रोहतास जिले में कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के करीब 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दुर्घटना के कारण के तीनों लाइन बाधित
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीडीयू-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक मालगाड़ी की 20 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस दुर्घटना के कारण के तीनों लाइन अप, डाउन और रिवर्सल बाधित हो गई है, जिससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.

कई पैसेंजर ट्रेनें डीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर खड़ी
हादसे के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें डीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर खड़ी हैं. पीआरओ ने बताया कि मंडल व मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर शीघ्र ही पहुंच रही है. दुर्घटना में पटरियां उखड़ गई हैं. मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Cabinet Decision: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी अस्पतालों में 8 हजार अतिरिक्त पदों को दी मंजूरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments