Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में ठाय-ठाय, अंधाधुंध फायरिंग से...

Bihar Crime: बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में ठाय-ठाय, अंधाधुंध फायरिंग से मची दहशत

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलोबारी की, जिससे लोग दहशत में आ गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि लोग इसे बेगूसराय की घटना से भी जोड़ कर देख रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, वैशाली जिले के मड़ई चौक के पास रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. अपराधियों ने कई राउंड फायर किए.

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए तीन खाली खोखे
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है. कहा कि क्षेत्रों की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मंगलवार को बेगूसराय में अपराधियों ने की थी सिलसिलेवार गोलीबारी
कई लोग इस घटना को बेगूसराय की घटना से जोड़कर देख रहे हैं. गौरतलब है कि गत मंगलवार को बेगूसराय में अपराधियों ने सिलसिलेवार गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हो गए थे. इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- बेगूसराय गोलीकांड: CM नीतीश पर बरसे BJP नेता, कहा- बिहार संभल नहीं रहा और चले हैं देश संभालने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments