Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: बिहार के सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 7692 पदों...

Sarkari Naukri: बिहार के सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 7692 पदों के लिए इस दिन से आवेदन

Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राज्य के सिविल कोर्ट में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-सह-गवाही लेखक और चपरासी/अर्दली के 7692 पदों को भरा जाना है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2022 है.

16 सितंबर तक जारी होगा डिटेल नोटिफिकेशन
बता दें कि फिलहाल इस भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notification) जारी की गई है. डिटेल नोटिफिकेशन 16 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार पटना सिविल कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट, districts.ecourts.gov.in/patna पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे. नोटिफिकेशन के माध्यम से योग्यता मानदंड, चयन प्रक्रिया सहित भर्ती संबंधी अन्य सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.

ये है वैकेंसी डिटेल्स
क्लर्क: 3325 पद
स्टेनोग्राफर: 1562 पद
कोर्ट रीडर-सह-गवाही लेखक: 1132 पद
चपरासी/अर्दली: 1673 पद

यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, districts.ecourts.gov.in/patna पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध Latest Announcements सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद एक नया टैब खुलेगा. यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विज्ञापन में दिए गए सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें ऑफिशियल नोटिस

ये भी पढ़ें- BPSC CDPO Result 2022: सीडीपीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, 883 अभ्यर्थी सफल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments