Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: देवरानी के बेटा होने के बाद डिप्रेशन में थी महिला,...

Bihar Crime: देवरानी के बेटा होने के बाद डिप्रेशन में थी महिला, अपनी ही 3 मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारा

Buxar Crime: बिहार के बक्सर में एक औरत ने ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है. जी हां, एक मां ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले आरोपी महिला की देवरानी को एक बेटा हुआ था. खुद का बेटा न होने से वह काफी तनाव में थी और फिर गुरुवार की देर रात सोते समय अपनी तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.

आरोपी महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया अपना अपराध
यह घटना बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित गायघाट गांव की है. आरोपी महिला ने पुलिस के सामने अपनी तीन लड़कियों की गला दबाकर हत्या करने का अपराध कबूल किया है. आरोपी महिला का नाम पिंकी देवी है. उसके पति सुनील कुमार यादव बाहर काम करते हैं. गुरुवार की देर रात उसने अपनी 11 साल की बेटी पूनम कुमारी, 8 साल की बेटी बबली और 6 साल बेटी की रोनी उर्फ ​​खुशबू की बारी-बारी से हत्या कर दी.

देवरानी के पुत्र होने के बाद अंदर ही अंदर घुट रही थी महिला
इधर, इस मामले में एएसपी ने बयान जारी कर कहा कि आरोपी महिला की तीन बेटियां ही थीं, एक भी बेटा नहीं था. इस कारण से वह डिप्रेशन में थी और उसने यह खौफनाक कदम उठाया. तीन दिन पहले जब उसकी देवरानी को एक पुत्र हुआ तो वह अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रही थी. इसके बाद उसने अपनी ही बेटियों की हत्या करने का भयानक कदम उठाया. आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना से गांव के लोग भी सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें- Prostitution Racket: कटिहार में 6 रोहिंग्या लड़कियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मामला देह व्यापार का

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments