Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सनीतीश पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- सीएम मटेरियल तो हैं...

नीतीश पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- सीएम मटेरियल तो हैं ही नहीं, पीएम मटेरियल कहां से होंगे

Politics in Bihar: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे आज तक सीएम मटेरियल ही नहीं बन पाए, तो पीएम मटेरियल कहां से होंगे. उन्होंने कहा कि देश में नीतीश कुमार संभवत: पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो आठ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन कभी अपनी पार्टी के अकेले दम पर मुख्यमंत्री नहीं बन पाए.

गोपालगंज में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के ‘फायर ब्रांड’ नेता माने जाने वाले सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा के पास दो ही रास्ते थे कि या तो नीतीश के साथ सरकार बना लें या फिर नए चुनाव में धकेल देते. भाजपा राजद के साथ नीतिगत कारणों से नहीं जा सकती. नीतीश के लिए कोई अंतर नहीं पड़ता. जब घुंघरू बांध ही लिया तो कहीं भी जा सकते हैं. गिरिराज सिंह ने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए उनके कई मंत्री पूजा नहीं कर रहे हैं. ये पूजा तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए हो रही है. नीतीश कुमार बली का बकरा बनेंगे, वह न इधर का रहेंगे न उधर का रहेंगे.

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा ने ही पहली बार मुख्यमंत्री बनाया, भाजपा के पास उस समय 63 एमएलए थे, जबकि जदयू के पास 36 एमएलए थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने ईमानदारी से संख्या बल को नहीं देखकर, जो कहा उसे किया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवन में अंतिम बार मुख्यमंत्री हैं, आगे नहीं बनेंगे.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: नई सरकार में नौकरी मांगने पर शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली पुलिस की लाठी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments