Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सSarkari Naukri: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज! BTSC ने इन...

Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज! BTSC ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी

BTSC Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (X-Ray Technician) और ईसीजी टेक्नीशियन (ECG Technician) की बंपर बहाली निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से एक्स-रे टेक्नीशियन के 803 और ईसीजी टेक्नीशियन के 163 पदों को भरा जाना है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

इस दिन तक आवेदन का मौका
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, यानी 2 अगस्त 2022 से शुरू की जा चुकी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2022 है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

ये है शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/प्लस टू की परीक्षा पास की हो. उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि तक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावे, संबंधित पद के अनुसार एक्स-रे टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स और ईसीजी टेक्नीशियन डिप्लोमा कोर्स में पास होना और सर्टिफिकेट होना आवश्यक है. शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यहां चेक करें आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2021 के अनुसार की जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, pariksha.nic.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध All Notifications/Advertisements लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलेगा. यहां संबंधित पद के Apply लिंक के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Rainy Season: बारिश के जलजमाव से बढ़ा खतरा, मच्छरों से होने वाली बीमारियों से ऐसे करें बचाव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments